प्रदेश के इस मंत्री का PSO निकला कोरोना संक्रमित , मंत्री का बंगला सील ,,
छत्तीसगढ़ , 09-07-2020 4:53:37 PM
रायपुर 09 जुलाई 2020 - प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है. बुधवार को पुरे प्रदेश में 100 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी जिसमे सबसे ज्यादा 20 नए मरीज रायपुर जिले में मिले थे ।
कोरोना पॉजिटिव मरीज में छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर का PSO भी संक्रमित पाया गया हैं. जानकारी के मुताबिक PSO कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश से लौटा था. पीएसओ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंत्री का बंगला भी ऐहतियातन कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है














