पत्नी के अवैध संबंध का पता जब पति को चला तब पत्नी अपने प्रेमी से बोली की

उत्तर प्रदेश , 01-06-2022 10:29:54 AM
Anil Tamboli
पत्नी के अवैध संबंध का पता जब पति को चला तब पत्नी अपने प्रेमी से बोली की
मुरादाबाद 01 जून 2022 -  उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद पुलिस ने 24 मार्च 2022 की रात थाना भोजपुर इलाके में हुई रमेश नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में हत्या के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक मृतक रमेश की पत्नी सीमा का चुस्की उर्फ बिट्टू से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, यह बात मृतक रमेश को पता चल गई थी और रमेश और उसके परिवार के लोग सीमा से इस प्रेम प्रसंग पर विरोध जताते थे।

इस बात की जानकारी सीमा ने अपने प्रेमी चुस्की को दी पुलिस के मुताबिक़ सीमा ने चुस्की से कहा कि वो उसके पति रमेश को रास्ते से हटा दे, जिस पर चुस्की ने अपने दो साथियों के साथ हत्या का प्लान बना डाला. बड़े ही क्रूर तरीके क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर निर्मम हत्या की गई थी, पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चुस्की ने पूरी बात अपने दोस्त रिंकू और मनोज को बताई और उसकी मदद करने को कहा. बस फ़िर इन तीनों ने सीमा के पति रमेश को ठिकाने लगाने के लिये साजिश कर मुरादाबाद शहर में किराये के कमरे में आकर रहना शुरू कर दिया और फिर 24 मार्च 2022 को पार्टी करने के बहाने से रमेश को मुरादाबाद बुलाया. मृतक रमेश आरोपियों के बुलाने पर इनके पास मुरादाबाद चला आया, जहां पहले आरोपियों ने उसे खूब शराब पिलाई, जब रमेश को नशा हो गया तो उसके बाद उसे गांव चलने की बात कहकर थाना भोजपुर इलाके में एक खेत में ले जाकर क्रिकेट खेलने वाले बैट से उसके सर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फ़रार हो गये।

रमेश की हत्या के मामले में पुलिस ने जब छानबीन की तो तीनों आरोपियों का नाम सामने आया. पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था. इसी दौरान मुरादाबाद के एसएसपी ने तीनों ही आरोपियों पर 15-15 हज़ार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

पुलिस को कामयाबी मिली 29 मई को, जब मुखबिर ने पुलिस को बताया कि रमेश की हत्या के तीनों आरोपी भोजपुर थाना क्षेत्र में देखे गए हैं. पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की और हत्या में इस्तेमाल क्रिकेट मैच खेलने वाले बैट को भी बरामद किया. पुलिस ने आरोपियों से अवैध तमंचा भी बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में हत्या आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रमेश की हत्या रमेश की पत्नी सीमा के कहने पर की थी।

पुलिस के मुताबिक सीमा ने चुस्की से कहा कि उसके पति रमेश को उसके सम्बंध के बारे में पता चल गया है और वो उसके मारता है और बहुत परेशान करता है. पुलिस के मुताबिक़ सीमा ने चुस्की से कहा कि वो उसके पति रमेश को रास्ते से हटा दे. आरोपियों के पकड़े जाने के बाद रमेश की पत्नी सीमा फरार हो गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है जल्द ही सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH