छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , महिला फूड इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी , महिला के पति जांजगीर जिले में है शिक्षा अधिकारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , महिला फूड इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी , महिला के पति जांजगीर जिले में है शिक्षा अधिकारी
GPM 31 मई 2022 -  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ महिला खाद्य निरीक्षक ने सोमवार की दोपहर अपने घर में जहर खाकर लिया। इससे तबीयत बिगड़ने पर उनके 15 साल के बेटे ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डाक्टरों ने खाद्य निरीक्षक को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इसकी रिपोर्ट से खाद्य निरीक्षक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। पति ने पत्नी पर काम का दवाब की बात कही है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ खाद्य निरीक्षक चित्रा गौतम(45) जमुना अपार्टमेंट में 15 साल के बेटे के साथ रहती थीं। उनके पति रविकुमार गौतम जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी हैं। सोमवार की दोपहर वे अपने कमरे में बेसुध पड़ी थीं। उनके मुंह से झाग निकल रहा था।

खाद्य अधिकारी के बेटे ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से अपनी मां को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद खाद्य निरीक्षक को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। घटना की सूचना पर खाद्य अधिकारी के पति और मायके वाले भी गौरेला पहुंच गए।

उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्राथमिक पूछताछ में मृतक के पति ने बताया कि काम को लेकर वे तनाव में रहती थीं। उन्होंने इसी कारण आत्महत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

पूछताछ में खाद्य निरीक्षक के पति रविकुमार गौतम ने बताया कि वे काम को लेकर तनाव में रहती थीं। इसके कारण उन्होंने पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद उनका उपचार कराया गया। साथ ही उनके परिवार के लोग उनसे लगातार संपर्क में बने रहते थे।
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , महिला फूड इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी , महिला के पति जांजगीर जिले में है शिक्षा अधिकारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH