शिक्षिका से रेप के आरोप में रेलकर्मी गिरफ्तार , जांजगीर चाम्पा जिले का रहने वाला है आरोपी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिक्षिका से रेप के आरोप में रेलकर्मी गिरफ्तार , जांजगीर चाम्पा जिले का रहने वाला है आरोपी
बिलासपुर 28 मई 2022 -  न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित रेलवे कर्मी महिला को शादी करने का झांसा देकर छह साल से संबंध बना रहा था। बाद में वह शादी के मुकर गया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला कोरबा जिले में शिक्षिका है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि छह साल पहले उनकी पहचान जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी में रहने वाले अश्वनी कुमार बंजार (46) से हुई। वह तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में किराए के मकान में रहकर रेलवे में काम करता था। 

जान-पहचान का फायदा उठाते हुए रेलकर्मी ने महिला शिक्षिका को शादी का झांसा देकर 6 वर्षो से दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। इसके बाद वह शादी को टालता रहा। बीते दिनों महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अरोपी रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH