सेंट्रल जीएसटी की टीम ने भारत होजियरी सहित दो कारोबारियों के यहाँ दी दबिस

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सेंट्रल जीएसटी की टीम ने भारत होजियरी सहित दो कारोबारियों के यहाँ दी दबिस
बिलासपुर 28 मई 2022 -  सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को न्यायधानी के दो बड़े कारोबारियों के संस्थानों में दबिश दी। इसमें व्यापार विहार के कारोबारी देवीदास वाधवानी और पुराना बस स्टैंड स्थित भारत होजियरी शामिल हैं। अधिकारी यहां सुबह से लेकर देर शाम तक दस्तावेज खंगालते नजर आए। खबर है कि यहां खरीद-बिक्री के प्रपत्र और भौतिक स्टाक में गड़बड़ी मिली है। टीम ने अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा है।

न्यायधानी के 10 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट जीएसटी इंटेलिजेंस के रडार पर हैं। उनमें से दो सीए जिस संस्थान में खाता बही बनाते थे और जीएसटी बिलिंग करते थे, वहां सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को दबिश दी। इसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। शहर के दो कारोबारी देवीदास वाधवानी के व्यापार विहार स्थित संस्थान व भारत होजरी का पुराना बस स्टैंड स्थित संस्थान।

दोनों संस्थानों की रैकी जीएसटी इंटेलिजेंस वाले काफी दिनों से कर रहे थे। देवीदास वाधवानी का बलराज पेट्रोल पंप की खरीदी एवं संचालन को लेकर काफी शिकायत मिलने की जानकारी है। वहीं इस संस्थान का सीए द्वारा जीएसटी बिलिंग में काफी गड़बड़ी करने की भनक टीम को लगी थी। भारत होजियरी का एक इंश्योरेंस फायर क्लेम था जिसकी जीएसटी बिलिंग में गड़बड़ी में मिलने की बात सामने आ रही है।

हालांकि टीम ने अभी इस सर्वे को लेकर भी सार्वजनिक नहीं की है। इसके कारण स्पष्ट रूप से अभी कुछ भी कहना संभव नहीं होगा। बताया गया कि दोनों संस्थानों में चार-चार के गु्रप में टीम दबिश देने पहुंची थी।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH