शादी का वादा कर युवती से बनाया शारीरिक संबंध , फिर जब युवती ने ,,
छत्तीसगढ़ , 09-07-2020 2:33:05 AM
कांकेर 08 जुलाई 2020 - कांकेर जिले में शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के निकट के गांव की 20 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मजदूरी का काम करती थीं।
इसी दौरान उसकी मुलाकात सोमनाथ मंडावी से हुई।
दोस्ती के बाद शादी का प्रलोभन देकर युवक ने दुष्कर्म किया।
डर के कारण पीड़िता ने मामले की जानकारी किसी को नहीं दी। इसके बाद आरोपी ने 23 जून को फिर से पीड़िता के घर पहुंचकर शादी करने की बात कहते हुए धमकी देकर पीड़िता को अपने साथ फरसगांव ले गया।
शादी करने की बात कहने पर इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी और घर पहुंची। इसके बाद दूसरे दिन पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतावाली पुलिस ने भादवि की धारा 376, 366, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायलय में पेश किया।














