रेलवे स्टेशन की पर लिफ्ट पर 45 मिनट तक फंसे रहे 28 यात्री , बड़ा हादसा टला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेलवे स्टेशन की पर लिफ्ट पर 45 मिनट तक फंसे रहे 28 यात्री , बड़ा हादसा टला
रतलाम 27 मई 2022 -  शुक्रवार सुबह रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर लगी लिफ्ट में यात्री फंस गए। इससे करीब 45 मिनट तक घबराहट और हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग आरपीएफ व जीआरपी अमले ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे लिफ्ट का गेट खुलवा कर यात्रियों को बाहर निकाला। समय पर गेट खोलने से बड़ा हादसा टल गया।

रतलाम से इंदौर के लिए सुबह 6:35 बजे रवाना होने वाली डेमू ट्रेन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 पर लिफ्ट लगाई है। डेमू ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 से रवाना होती है, जबकि स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश प्लेटफार्म नंबर 2 पर बने नए प्रवेश गेट से होता है। प्लेटफार्म एक पर जाने के लिए पैदल पुल से होकर जाना पड़ता है और इसी के पास लिफ्ट भी लगी हुई है। शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म नंबर 2 पर लगी लिफ्ट में करीब 28 यात्री सवार हो गए और उनके साथ सामान भी था।

अत्यधिक वजन होने से गेट बंद होने के बाद लिफ्ट ऊपर नहीं गई और गेट भी लॉक हो गया। इससे लिफ्ट के अंदर यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी शोर मचाने लगे। सूचना पर तत्काल आरपीएफ , जीआरपी सहित रेलवे के इलेक्ट्रॉनिक विभाग का अमला पहुंचा और रॉड के माध्यम से गेट को थोड़ा सा खोलकर हवा आने जाने के लिए रास्ता बनाया गया।

जिससे अंदर खड़े यात्रियों को सांस लेने में कोई परेशानी नहीं हुई। करीब 40-45 मिनट बाद लिफ्ट का गेट खोला गया तब सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान ट्रेन भी खड़ी रही और बाद में सभी यात्रियों और ट्रेन तक पहुंचाया गया। आरपीएफ के अनुसार और ओवरलोडिंग के कारण यह समस्या हुई थी लिफ्ट में 20 से ज्यादा व्यक्ति सवार नहीं हो सकते थे।

रेलवे ने स्टेशन पर लिफ्ट लगा दी है लेकिन संचालन के दौरान कोई गार्ड मौजूद नहीं रहता है इससे ओवर लोडिंग की ऐसी घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH