मामी के प्यार में पड़ गया भांजा , अवैध संबंधों में रोड़ा बना मामा तो कर दी हत्या

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मामी के प्यार में पड़ गया भांजा , अवैध संबंधों में रोड़ा बना मामा तो कर दी हत्या
रुद्रपुर 25 मई 2022 -  उत्तराखंड के काशीपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक भांजे ने मामी के प्यार में पड़कर कथित रूप से अपने सगे मामा का कत्ल कर दिया. आरोप है कि उसकी साजिश में प्रेमिका मामी ने भी साथ दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक का भांजे और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार हत्यारोपी का अपनी मामी के साथ अवैध संबंध था और उनके आड़े आ रहे मामा को रास्ते से हटा दिया. एसएसपी ने इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

काशीपुर के गोपीपुरा गांव के खाली प्लाट में 20 मई की रात को 32 साल के बृजमोहन का खून से लथपथ शव मिला था. बृजमोहन घर से सार्वजनिक नल से ठंडा पानी लेने निकला था, तो वापस नहीं लौटा. मृतक के भाई बुद्धा सिंह ने भांजे सौरभ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों को खंगालने और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, सौरभ ने बताया कि उसके मामा ने मेरठ निवासी प्रीति कौर उर्फ लाडो से लव मैरिज की थी. शादी के बाद मामा शराब पीकर मामी को पीटता था. इसी बीच उसकी मामी से नजदीकियां बढ़ी और उनके बीच अवैध संबंध हो गए थे. कुछ दिनों बाद उनके मामा को इस अवैध संबंध का पता चल गया तो उन्होंने मामी की खूब पिटाई कर दी।

इसके बाद उसकी मामी ने मामा से छुटकारा दिलाने की बात कही, जिसके बाद उन दोनों मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. अपनी योजना को अंजाम देते हुए सौरभ ने 20 मई की रात मामा को शराब पीने के बहाने बुलाया. जब मामा शराब के नशे में धुत्त हो गया तो उसने पहले मामा का गला दबाया और फिर पत्थरों से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खून से सने अपने कपड़ों को नहर किनारे छिपा दिया था. पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, कपड़े, शराब पीने में इस्तेमाल गिलास, बोतल भी बरामद कर ली है. हत्यारोपी के साथ ही उसकी प्रेमिका मामी प्रीति को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामी के प्यार में पड़ गया भांजा , अवैध संबंधों में रोड़ा बना मामा तो कर दी हत्या

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH