छत्तीसगढ़ - जेल से छूटते ही अपने साथी के साथ मिल कर युवक ने किया यह कांड , फिर पहुँचा जेल

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जेल से छूटते ही अपने साथी के साथ मिल कर युवक ने किया यह कांड , फिर पहुँचा जेल
दुर्ग 25 मई 2022 -  दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने सूने मकान से चोरी करने वाले दो चोरों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी आदतन बदमाश है, जो हाल ही में जेल से छूटा है और इसके बाद घटना को अंजाम दिया। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने 23 मई की रात खुर्सीपार में एक सूने मकान से लाखों के गहने और कैश की चोरी की थी। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई विश्वास चंद्राकर ने बताया कि तेलहा नाला खुर्सीपार निवासी सूरज कुमार चौधरी के घर में 23 मई को किसी ने ताला तोड़कर चोरी कर ली थी। सूरज देर रात घर में ताला लगाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन गया था। जब वह स्टेशन से रात 2.30 बजे घर आया तो देखा कि घर के सामने का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुला हुआ था। अंदर का सामान सभी जगह बिखरा हुआ था।

आलमारी को चेक करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने का मांग टीका 1, चेन 1, नाक की नथनी 1, सोने की अंगूठी 3, चांदी का सिक्का 15, चांदी का पायल 1 जोड़ा, बच्चे का चांदी का चुड़ा 4 सहित नगदी 12 हजार रुपए गायब है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार का निगरानी बदमाश डिल्ला जेल से छूटने के बाद उस रात उसी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखा है। 

पुलिस आजाद देवार उर्फ डिल्ला को पकड़ कर थाना लाई और उससे पूछताछ की। पूछताछ करने पर उसने अपने साथी शेख साहील के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठी, बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी डिल्ला ने बताया कि नगदी रकम 12 हजार रुपए उसने खर्च कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH