पति के दोस्त के साथ पत्नी के बन गए थे अवैध संबंध , दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख कर पति ने उठाया यह कदम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति के दोस्त के साथ पत्नी के बन गए थे अवैध संबंध , दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख कर पति ने उठाया यह कदम
बरेली 23 मई 2022 -  उत्तरप्रदेश के बरेली के थाना प्रेम नगर क्षेत्र के वानखाना में एक युवक ने पत्नी को अपने दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो उसने दिनदहाड़े पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या  करने की कोशिश की. युवक ने अपने ऊपर चाकू से कई बार वार किया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।

उसके बाद युवक को जेल भेज दिया है. प्रेम नगर क्षेत्र के बानखाना का रहने वाला विकास सक्सेना ने 2 साल पहले दूसरी बिरादरी की निशी कश्यप नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था और विकास सक्सेना से निशी कश्यप की एक बेटी भी है. निशी की मां का आरोप है कि विकास सक्सेना उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था. इसी वजह से दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

निशी की मां ने बताया कि वह साथ में नहीं रह रहे थे. विकास सक्सेना आए दिन मेरी बेटी के लिए परेशान करता था और विकास सक्सेना ने दूध लेने जा रही मेरी बेटी की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी फिर फरार हो गया. पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को जब पुलिस ने गिफ्तार किया तो पता चला कि विकास के शरीर पर चाकू के कई निशान थे।

जब उससे पूछा तो विकास ने बताया कि मैंने आत्महत्या करने की कोशिश की है. पुलिस ने विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और जब उससे पूछताछ की तो विकास ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. विकास ने कहा कि मेरी पत्नी के मेरे दोस्त से ही अवैध संबंध थे और एक दिन मैंने अपनी पत्नी को अपने दोस्त शिवम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसको मैं बर्दाश्त नहीं कर सका और मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

विकास ने यह भी बताया कि मैं पत्नी की हत्या करने के बाद बरेली के सीबीगंज में एक रिश्तेदार के घर रुका था. वही मैंने अपने आप को खत्म करने की प्लानिंग बनाई. आरोपी पति विकास सक्सेना ने कहा की मेरी पत्नी निशी के मेरे दोस्त के साथ अवैध संबंध थे और मेरे दोस्त ने मेरे साथ धोखा किया है. मैंने अपने दोस्त के साथ अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और मैं इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सका. मैंने अपनी पत्नी निशी के ऊपर बहुत विश्वास किया उसने भी मुझे धोखा दिया था।
पति के दोस्त के साथ पत्नी के बन गए थे अवैध संबंध , दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख कर पति ने उठाया यह कदम

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH