छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा , हायवा और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा , हायवा और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत
बिलासपुर 21 मई 2022 -  बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा ने दूसरी तरफ से आ रहे मालवाहक आटो को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में आटो के चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गयी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस देर रात ही दुर्घटनाग्रस्त आटो के केबिन में फंसे चालक को रेस्क्यू कर गैस कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक की जान नही बचाई जा सकी।

सड़क दुर्घटना का ये पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुर्घटनाग्रस्त आटो का पंजीयन जरहागांव के फरहदा निवासी महेश साहू के नाम पर है। बताया जा रहा हैं कि मालवाहक आटो का चालक महेश साहू शुक्रवार को भाड़ा लेकर बिलासपुर आया था। यहां दिन भर आटो चलाने के बाद देर रात 11 बजें के लगभग वह अपने गांव वापस लौट रहा था। आटों में चालक के अलावा तीन युवक और सवार थे, जो कि पीछे डाला में बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि तखतपुर थाना के मोछ मोड़ के पास आटो पहुंची ही थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए आटो को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों गाड़ियों के बीच हुए जबरदस्त भिड़त में आटो के परखच्चे उड़ गये। वही आटो के डाला में बैठे युवक इस टक्कर के बाद डाला से निकलकर सड़क पर 5 फीट दूर फेका गये, वही एक अन्य युवक हाईवा के पहिए के नीचे आ गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। उधर घटना की जानकारी के बाद देर रात ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त आटो में चालक महेश साहू अंदर केबिन में ही बुरी तरह से जख्मी हालत में फंसा हुआ था। जिसे पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर आटो को गैस कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला गया।

लेकिन इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक ने भी दम तोड़ दिया। तखतपुर थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत के बाद जहां आरोपी हाईवा का चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया, वही पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस मृतको की शिनाख्त नही कर सकी थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मृतको की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH