20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही
भिंड 18 मई 2022 -  भिंड के मालनपुर थाने में 20 हजार की रिश्वत ले रहे प्रधान आरक्षक को ग्वालियर की लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। धारा 307 के एक मामले में यह रिश्वत ली जा रही थी। प्रधान आरक्षक का नाम मनीष पचौरी बताया गया है।

दरअसल भिंड के मालनपुर इलाके में हनुमान चौराहे पर रहने वाले विकास जाटव ने लोकायुक्त ग्वालियर में इस बात की शिकायत की थी कि मालनपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी द्वारा उससे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी को पकड़ने की योजना बना ली और थाने में जैसे ही प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी ने रिश्वत ली, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया

लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर फरियादी विकास जाटव को 20 हजार रुपये दिए और विकास जाटव योजना के तहत मालनपुर थाने पहुंचा और रिश्वत के रुपए प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी को देने लगा। मनीष पचौरी ने जैसे ही रुपए लिए तो वहां मौजूद लोकायुक्त की टीम ने तुरंत मनीष पचौरी को अपनी हिरासत में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

विकास जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि धारा 307 के मामले में बचाने के एवज में प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी ने उससे रिश्वत की मांग की थी। मेमो से नाम हटाने के बदले यह रिश्वत ली जा रही थी। विकास जाटव मुरैना में शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है।

भिंड में पुलिस कर्मियों द्वारा रिश्वत लेते हुए के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। लोकायुक्त की टीम भिंड में कई बार पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ चुकी है। आरक्षक से लेकर टीआई तक को लोकायुक्त की टीम रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर चुकी है। फूप थाने में पदस्थ रहते हुए TI जे.एस. यादव को भी रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा था। इसके अलावा ASI सुभाष पांडे भी रिश्वत लेते समय लोकायुक्त के चंगुल में आ गए थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH