प्रदेश के एक विधायक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने चलाई गोली ,, पढ़ें पूरी खबर ,,
छत्तीसगढ़ , 08-07-2020 8:21:06 PM
बलरामपुर 08 जुलाई 2020 - रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के घर रात में अचानक फायरिंग होने से हड़कंप मच गया था.
हालाँकि यह घटना 06 जुलाई की बताई जा रही है. लेकिन मामला आज सामने आया है ।
इस घटना में अच्छी बात यह रही है कोई जान माल का नुकसान नही हुआ . जानकारी के मुताबिक जिस रात यह घटना हुई विधायक घर में मौजूद नहीं थे. विधायक की पत्नी और बेटी मौजूद थीं.
बलरामपुर एस पी बताया कि फायरिंग की घटना को अजाम देने वाला 10 वीं बटालियन का जवान है जो विधायक के घर सुरक्षा में तैनात था. घटना की रात वह शराब के नशे में था. नशे की हालत में उसने लापरवाही पूर्वक ड्यूटी करते हुए फायरिंग की थी.
हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. किसी तरह से कोई हानि नहीं हुई है. लापरवाही बरतने वाले जवान की जानकारी 10वीं बटालियन को दे दी गई है. बटालियन की ओर से उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.














