महिला आरक्षक ने की खुदकुशी , पहले काटी हाथ की नस फिर लगा ली फाँसी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला आरक्षक ने की खुदकुशी , पहले काटी हाथ की नस फिर लगा ली फाँसी
लखनऊ 16 मई 2022 -  लखनऊ में एक महिला पुलिसकर्मी ने पहले अपने हाथ की नस काटी और उसके बाद फांसी के फंदे से झूल कर सुसाइड कर लिया. पुलिस के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी ने पहले वीडियो कॉल पर किसी से बात की है, उसके बाद खुदकुशी की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आगरा जिले के फतेहाबाद की रहने वाली सरिता निषाद 2021 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी. मौजूदा समय में वह लखनऊ की पीजीआई कोतवाली में तैनात थी. पीजीआई थाना क्षेत्र के ही एकता नगर में किराए पर रहती थी. लखनऊ में उसकी पहली पोस्टिंग थी. मृतक सरिता 4 दिन के लिए अपने घर छुट्टी पर गई हुई थी और शनिवार को ही लौटकर वापस आई थी. हालांकि ऑफिस ज्वाइन करने से पहले ही उसने सुसाइड कर लिया।

पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर के मुताबिक, महिला सिपाही के घर के पास और भी महिला पुलिसकर्मी रहती थीं. उनको जब फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उन महिला पुलिसकर्मियों ने जाकर देखा और पुलिस थाने में इसकी सूचना दी कि महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया है. हालांकि पहले उसने हाथ की नस काटी, उसके बाद दुपट्टे से फांसी लगाई है।

फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. मौके से महिला का मोबाइल बरामद हुआ है, जिससे आखिरी बार वीडियो कॉल थी. इन सबकी जांच की जा रही है और सुसाइड की वजह भी तलाशी जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH