दुल्हन को पसंद नही आया पति , प्रेमी के साथ हुई फरार , पुलिस को फोन पर कही यह बात

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुल्हन को पसंद नही आया पति , प्रेमी के साथ हुई फरार , पुलिस को फोन पर कही यह बात
बरेली 13 मई 2022 -  उत्तर प्रदेश के बरेली की कस्बा रिठौरा के एक गांव में शादी से 3 दिन पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. दूल्हा और दुल्हन के घर में शादी की सारी तैयारियां बड़े जोर-शोर से चल रही थी. शादी की सब तैयारियां पूरी हो चुकी थी. लेकिन दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा था. घर में लग्न की तैयारी चल रही थी और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जैसे ही पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है तो घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. किसी ने दूल्हे के परिवार वालों को भी जानकारी दे दी. दुल्हन के परिवार वालों ने बड़े शांत तरीके से थाने जाकर पुलिस से फरियाद लगाई।

बरेली के नबाबगंज के एक गांव में रहने वाले पिता ने अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति रिवाज के तहत तय की. लग्न की तैयारी हो रही थी और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ अचानक फरार हो गई थी. जब तुरंत फरार होने की खबर परिवार को लगी तो उनके पैर तले की जमीन खिसक गई. दुल्हन के फरार होने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई. किसी ने ये बात दूल्हे के परिजनों को भी बता दी. जैसे ही परिजनों को इस बात को बताया तो दोनों परिवार के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दुल्हन के परिजन चुपचाप नवाबगंज थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस से फरियाद लगाई।

पुलिस ने जब फोन कर दुल्हन से बात कि तो उसने कहा कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है, मैं अपने प्रेमी के साथ खुश हूं. नवाबगंज थाने के प्रभारी ने दुल्हन के परेशान परिजनों को देखकर दुल्हन से संपर्क किया. जब दुल्हन से बात की गई तो उसने थाना प्रभारी से कहा कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है, मैं इससे शादी नहीं करूंगी. मैं अपने प्रेमी के साथ ही खुश हूं. इसके बाद परिजनों ने भी दुल्हन से बात की. तो दुल्हन ने परिजनों की भी एक नहीं मानी. निराश होकर परिजन अपने घर चले आए और समाज में लोक लाज बचाने के लिए दुल्हन को लाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन दुल्हन एक बात भी मानने को तैयार नहीं हो रही है. वह अपने परिवार वालों से भी बार-बार यही कह रही है कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है, मैं अपने प्रेमी के साथ ही खुश हूं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH