अवैध संबंध के शक में की बेटी हत्या , फिर पता चला कि पत्नी का भी किसी के साथ अवैध संबंध है

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक में की बेटी हत्या , फिर पता चला कि पत्नी का भी किसी के साथ अवैध संबंध है
कासगंज 12 मई 2022 -  कासगंज में डबल मर्डर की एक खौफनाक वारदात की खबर आ रही है. यहां पर बेटी के अवैध संबंधों के शक में पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले उसके प्रेमी की हत्या की. इसके बाद अपनी पत्नी के साथ मिलकर दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया. आज पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है

दरअसल, मामला कासगंज सदर कोतवाली का है. यहां के रहने वाले 19 वर्षीय चांद मियां पुत्र रईस का ग्राम ढिलावली के रहने वाले मदनलाल की बेटी से अवैध संबंध थे. इसके चलते मदनलाल ने अपने दोस्त होमगार्ड बुद्ध सेन के साथ मिलकर जुलाई 2021 में चांद मियां को पहले शराब पिलाई और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. फिर, उसके शव को काली नदी में फेंक दिया।

इसके बाद मदनलाल के दोस्त होमगार्ड बुद्ध सेन का मदनलाल के घर आना-जाना शुरू हो गया. इसी बीच होमगार्ड बुद्धसेन के अवैध संबंध दोस्त मदन लाल की पत्नी मूर्ति देवी से हो गए. मदनलाल को जब अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो उसने इसका पुरजोर विरोध किया।

विरोध के चलते होमगार्ड बुद्ध सेन ने मदनलाल को धमकी दी. अगर उसने मुझे अपने घर आने से रोका तो वह चांद मियां हत्याकांड की जानकारी सबको दे देगा. आरोपी मदनलाल की मानें तो बुद्धसेन पर इसका कोई असर नहीं हुआ, जिसके बाद मदनलाल ने अपनी पत्नी मूर्ति देवी के साथ मिलकर बुद्धसेन को खेत पर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी।

फिलहाल, पुलिस ने दोनों हत्याओं का खुलासा करते हुए आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या में प्रयोग में लाया तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH