शादी से 3 दिन पहले दुल्हन का अपहरण कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी से 3 दिन पहले दुल्हन का अपहरण कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप
झांसी 10 मई 2022 -  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जब युवती अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए गई थी, इस दौरान उसे किडनैप कर लिया गया और 3 लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी शादी के लिए निमंत्रण पत्र बांटने जा रही थी तो तीन लोगों ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

युवती का आरोप है कि उसे एक राजनीतिक दल के नेता के पास ले गया और बाद में उसे मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक गांव में किसी और के साथ रहने के लिए मजबूर किया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

युवती ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को उसकी शादी थी और इसी कारण मैं 18 अप्रैल को शादी के कार्ड बांटने गई थी, तभी गांव के तीन युवकों ने 18 अप्रैल को किडनैप कर लिया और दुष्कर्म किया। कुछ दिनों तक अलग-अलग स्थान पर रखने के बाद मध्यप्रदेश के एक नेता को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के दतिया के एक गांव में महिला को उसकी मर्जी के खिलाफ किसी और के साथ रहने के लिए भेज दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि युवती ने किसी तरह दतिया से अपने पिता को सूचना दी और फिर पुलिस की मदद से उसे पथरी गांव से छुड़ाया गया। इस मामले में जांच कर रहे टहरौली के CO अनुज सिंह ने कहा कि युवती ने 3 युवकों पर अपहरण , दुष्कर्म व बेचने की शिकायत का मामला दर्ज कराया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH