छत्तीसगढ़ में प्यार का सौदा , 10 दिनों तक बनाया शारीरिक संबंध फिर बोला रुपये लो और पीछा छोड़ो
बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
बिलासपुर 08 मई 2022 - बिलासपुर जिले के युवती ने थाने में बायसी कॉलोनी के युवक के खिलाफ धरमजयगढ़ की एक युवती ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी विक्रम मंडल ने शादी के भरोसे पर उसका शोषण किया और अब इंकार कर रहा है।
युवती ने पुलिस को बताया कि विक्रम मंडल SBI कार्ड के लिए काम करता था। साल 2020 में शुरू हुए प्रेम प्रसंग के बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा। 03 जुलाई 2021 को विक्रम मंडल उसे अपने साथ बिलासपुर ले गया। वहां 10 दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद जब युवती ने शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा।
युवती ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो वह तैयार हो गया और उसने कोर्ट मैरिज के साथ सामाजिक रीति रिवाज से शादी करने की बात कही।इसके बाद विक्रम ने उससे कहा कि कुछ रुपए लो और उसका पीछा छोड़ो। ऐसा नहीं करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर आरोपी विक्रम मंडल पर थाना धरमजयगढ़ में धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
















