छत्तीसगढ़ में अब अपराधियो की खैर नही , सभी की बनेगी लिस्ट , सब बनेंगे सरकारी मेहमान ,,

छत्तीसगढ़ , 08-07-2020 5:17:34 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अब अपराधियो की खैर नही , सभी की बनेगी लिस्ट , सब बनेंगे सरकारी मेहमान ,,
रायपुर 07 जुलाई 2020 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपराधियों के विरूद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में आज DGP डी एम अवस्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि गुंडों, बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

सभी जिलों में गुंडों, बदमाशों की नयी लिस्ट बनाकर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें। 
कानपुर जैसी घटना छत्तीसगढ़ में नहीं होनी चाहिये। पुलिस को प्रोफेशनल होकर काम करने की जरूरत है। 
DGP ने सभी एसपी को थानों का औचक निरीक्षण करने और थानों के सामने बैरियर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपराधियों को रोकने में बैरियर सहायक साबित होते हैं। अपराधी अपराध करके भागते हैं तो आसानी से पकड़ा जा सकता है।
DGP डी एम अवस्थी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल चिटफंड और अवैध शराब के प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्रवाई करें। चिटफंड प्रकरणों के संचालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजें और उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करें साथ ही न्यायालय के माध्यम से एजेंटों से प्रकरण वापस लें। नक्सल प्रभावित जिलों में आदिवासियों से सामान्य किस्म के प्रकरण वापसी पर शीघ्रता से कार्रवाई के निर्देश दिये गये। डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के विरूद्ध जो शिकायतें हैं उनकी एक माह के अंदर जांच कर कार्रवाई करें। सभी एसपी को सर्विस प्रकरण गंभीरता से निपटाने के निर्देश दिये गये। अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में वेबजह देरी ना करने के निर्देश दिये गये।  वीसी में सभी कमांडेंट को निर्देशित किया गया कि स्पंदन कार्यक्रम के तहत जवानों से लगातार संवाद स्थापित करते रहें। उनकी आवास से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। बैठक में एडीजी श्री अशोक जुनेजा, एडीजी श्री हिमांशु गुप्ता, डीआईजी सीआईडी श्री सुशील द्विवेदी, श्री एचआर मनहर, एआईजी श्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH