छत्तीसगढ़ - इस जिले में हुआ बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा , 04 महिलाओं सहित एक युवक गिरफ्तार
बिलासपुर , 07-05-2022 2:47:02 AM
बिलासपुर 06 मई 2022 - बिलासपुर में एक बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है इस मामले में पुलिस ने चार महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है । दरसअल , सरकंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाली पारा के एक मकान में युवतियां बुलाकर उनसे देहव्यापार कराया जा रहा है।
इस सूचना के बाद बिलासपुर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए मकान से चार महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार युवक का नाम दुर्गा प्रसाद 40 वर्ष निवासी टिकरापारा बताया जा रहा है , पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है फिलहाल सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
















