भड़का लोगो का गुस्सा , किया रेल रोको आंदोलन , सभी ट्रेनों के थमे पहिये , यात्री हो रहे है परेशान

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भड़का लोगो का गुस्सा , किया रेल रोको आंदोलन , सभी ट्रेनों के थमे पहिये , यात्री हो रहे है परेशान
बिलासपुर 05 मई 2022 -  यात्री ट्रेन समय पर चलाने और ब्रजराजनगर स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग को लेकर जारी रेल रोको आंदोलन आज सुबह 7:00 बजे से चल रही है। जिसके चलते हावड़ा से मुंबई और मुंबई से हावड़ा की दिशा में चलने वाली अप और डाउन लाइन की सभी ट्रेनें सुबह 7 बजे से ही प्रभावित है। इस आंदोलन के मद्देनजर सुबह 7:00 बजे से लगभग डेढ़ से दो दर्जन ट्रेनें सीधे तौर पर प्रभावित हुई हैं। जिन्हें रेलवे ने रूट डायवर्ड और अलग-अलग स्टेशनों में खड़ी कर रखा है। इन ट्रेनों में आजाद हिंद एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, साउथ बिहार, पुरी- इंदौर एक्सप्रेस, पुणे -हटिया एक्सप्रेस, दुरंतो अप व दुरंतो डाउन एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस आदि गाड़ियां आंदोलन से प्रभावित हुई हैं। इसी तरह तीन से चार गाड़ियों को संबलपुर से रायपुर होते हुए डायवर्ट किया गया है।

गर्मी के मौसम और समर वेकेशन की छुट्टी के चलते बच्चे और बुजुर्ग यात्रियों को आफत से भरा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों पर और मोबाइल ऐप में ट्रेनों की सही जानकारियां और रंनिंग स्टेटस नहीं मिलने से यात्रियों में नाराजगी और निराशा देखने को मिल रही है। बता दें कि एक तरफ रेलवे ने दोबारा 20 ट्रेनों को कैंसिल कर के यात्रियों को पहले ही निराश कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर पटरीयों पर दौड़ने वाली ट्रेन रेल रोको आंदोलन होने की वजह से प्रभावित है। जिससे मुसाफिरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

हालांकि इस दिशा में अब तक रेलवे प्रशासन की पहल आंदोलन को समाप्त करने और यात्री ट्रेन को पटरी पर लाने को लेकर कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। जिससे यात्रियों का आक्रोश अब उबलने लगा है। गौरतलब है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की जोनल स्टेशन बिलासपुर में यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए रेलवे की ओर से कोई व्यापक व्यवस्था नहीं की गई है। आलम तो यह है कि एक नम्बर प्लेटफार्म को छोड़ दिया जाए तो अन्य प्लेटफार्म पर सीलिंग फैन (पंखे) भी नहीं चल रहे हैं और पीने को ठंडा पानी भी यात्रियों को नसीब नहीं हो रहा है।

इनमें प्रभावित होने वाली ट्रेनों में आजाद हिंद एक्सप्रेस को संबलपुर रायपुर डाइवर्ट किया गया है। अहमदाबाद एक्सप्रेस को झाड़सुगुड़ा स्टेशन में खड़ी किया गया है। साउथ बिहार और पूरी इंदौर का रूट डायवर्टेड किया गया है। पुणे हटिया एक्सप्रेस को रायपुर, संबलपुर रुट पर डायवर्ट किया गया है। वहीं दुरंतो अप ट्रैन को भी डाइवर्ट किया गया है और डाउन दुरंतो बिलासपुर स्टेशन पर खड़ी है। उत्कल एक्सप्रेस डाउन बांद्रा स्टेशन में खड़ी है। साउथ बिहार एक्सप्रेस डाउन राउलकेला स्टेशन में खड़ी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH