नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत , एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे डूबे चारो

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत , एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे डूबे चारो
कोटद्वार 04 मई 2022 -  ईद की छुट्टी में कोटद्वार घूमने आए यूपी के बिजनौर जिले के नगीना के तीन युवकों समेत चार लोगों की खोह नदी में डूबने से मौत हो गई। आमसौड़-दुर्गादेवी के पास खोह नदी से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।

मंगलवार दोपहर नगीना बिजनौर यूपी के आठ लोग ईद की छुट्टी मनाने के लिए कोटद्वार पहुंचे थे। वे नदी में नहाने के मकसद से दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ और दुर्गादेवी के बीच खोह नदी में पहुंच गए। शाम चार बजे के करीब चार लोग नदी में नहाने के लिए उतरे। तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा साथी भी नदी में उतर गया। देखते ही देखते वह भी डूब गया। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चार लोग नदी में डूब गए।

चार लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि डूबे युवकों के साथी ने मृतकों की पहचान की। मृतकों में नदीम (42) पुत्र अनीश, जैब (29) पुत्र शाहिद , गुड्डू (24) पुत्र शाहिद निवासी नजदीक पुलिस चौकी नगीना बिजनौर यूपी और गालिब (15) पुत्र खालिद निवासी शेखी सराय नगीना बिजनौर यूपी शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH