पाली थाने में नाबालिग के साथ रेप , थाना प्रभारी सहित 06 लोगो पर अपराध दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पाली थाने में नाबालिग के साथ रेप , थाना प्रभारी सहित 06 लोगो पर अपराध दर्ज
ललितपुर 04 मई 2022 -  उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिले के पाली थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों पर एक 13 साल की नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का आरोप लगा है. मामले में चाइल्ड लाइन की शिकायत पर पाली थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही थाना इंचार्ज को सस्पेंड करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के अनुसार, पाली थाना इलाके की रहने वाली एक 13 साल की किशोरी को उसके ही गांव में रहने वाले 4 लड़के बीते 22 अप्रैल को बहला-फुसलाकर भोपाल ले गए थे, जहां जाकर उसके साथ तीन दिनों तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. तीन दिन बाद चारों आरोपी नाबालिग किशोरी को पाली थाना इंचार्ज तिलकधारी सरोज के सुपुर्द कर फरार हो गए थे, जिसके बाद थाना इंचार्ज ने नाबालिग पीड़ित को उसकी मौसी के साथ चाइल्ड लाइन भेज दिया।

इसके दो दिन बाद फिर उसे थाने में बुलाया गया, जहां पाली थाना इंचार्ज ने बयान लेने के बहाने नाबालिग किशोरी को एक कमरे में ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. बाद में नाबालिग को उसकी मौसी के साथ चाइल्ड लाइन भेज दिया. जहां बच्ची ने काउंसलिंग के दौरान अपने साथ हुई पूरी घटना को बताया।

चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की. मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए एसपी ने पाली थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों के खिलाफ धारा 363 , 376 , 376 B , 120 B , पास्को एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया. वहीं, आरोपी थाना इंचार्ज तिलकधारी सरोज को सस्पेंड कर दिया. वहीं, इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है. फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH