अब छत्तीसगढ़ भी अवैध संबंधित अपराध के मामले में पड़ोसी राज्यो का मुकाबला करने लगा है , यकीन ना हो तो पढ़ ले पूरी खबर को

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अब छत्तीसगढ़ भी अवैध संबंधित अपराध के मामले में पड़ोसी राज्यो का मुकाबला करने लगा है , यकीन ना हो तो पढ़ ले पूरी खबर को
बालोद 03 मई 2022 -  बालोद में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलाशा किया है। यहां छोटे भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखना बड़े भाई को भारी पड़ गया. जहां आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई को छोटे भाई ने मौत के घाट उतार दिया.हालांकि शातिर छोटे भाई ने पुलिस के बचने के हत्या का राज दफ्न कर दिया था, लेकिन उसकी एक गलती ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया और अंजाम यह हुआ कि वह अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया और सारी कहानी बायां कर दी।

दरअसल यह घटना एक माह पुरानी है. जिले के अंतिम छोर वनांचल क्षेत्र स्थित मंगचुआ थाना क्षेत्र चिलमगोटा डोरवेपार 18 अप्रैल की रात कृष्णा कोरेटी अपने घर शराब पीकर पहुंचा और छोटे भाई गोविंद कोरेटी की पत्नी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा इसी दौरान छोटा भाई  गोविंद घर पहुंच गया और पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता देख उसका विरोध करने लगा. इसी बीच धक्का-मुक्की के दौरान कृष्णा जमीन पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर बुरी तरह चोट आई और उसकी मौत हो गई , जिसके बाद गोविंद और उसके पत्नी दोनों ने मिलकर गांव के दोरबेपारा में खुदाई हो रहे नए तालाब के पास गड्ढे में कृष्णा की लाश को दफन कर दिया।

बताया जा रहा है कि जब कृष्णा की मौत हो गई तो उसे राज रखने के लिए गोविंदा और उसकी पत्नी दोनों ने मिलकर घटना को राज रखने के लिए थाने में गुम इंसान दर्ज करवाया. जब 20 दिन बीत जाने के बाद भी कृष्णा का कोई अता-पता नहीं चला तब मौत का राज खुला.जब कृष्णा से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला, तब संदेह के आधार पर पुलिस ने कृष्णा के छोटे भाई गोविंद से पूछताछ की. जिसके बाद कृष्णा ने पुलिस के पास घटना की सारी सच्चाई बताई और अपने भाई की हत्या करना कबूल किया।

गोविंद ने पुलिस को बताया की मृतक कृष्णा आदतन शराबी था और उसकी शादी नहीं हुई थी. वह हर रोज शराब के नशे में घर आता और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था. जब गोविंद ने अपने बड़े भाई की हत्या करने की बात कबूली तब उसे जहां पर लाश दफ्न किया गया था, वहीं ले जाकर शव को थाने की टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर निकाला गया और DNA टेस्ट के लिए भेजा गया।

पूरे मामले को लेकर मंगचुआ थाना प्रभारी दिलीप नाग ने बताया कि, कोटवार की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए शव को बाहर निकाल DNA टेस्ट के लिए भेजा है. मृतक के छोटे भाई को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
अब छत्तीसगढ़ भी अवैध संबंधित अपराध के मामले में पड़ोसी राज्यो का मुकाबला करने लगा है , यकीन ना हो तो पढ़ ले पूरी खबर को

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH