छत्तीसगढ़ में एक परिवार के लिए ईद की खुशियां मातम में बदली , हुआ यह हादसा

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक परिवार के लिए ईद की खुशियां मातम में बदली , हुआ यह हादसा
दुर्ग 02 मई 2022 -  अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए एक 14 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। साथ में गए उसके दोस्तों ने उसे तालाब में उतरने से मना भी किया था। लेकिन, वो नहीं माना और तालाब में कूद गया। तालाब ज्यादा गहरा है और तैरना न आने के कारण वो डूब गया। एसडीआरएफ के जवानों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक का परिवार ईद की तैयारियां कर रहा था। लेकिन, इस घटना के बाद ईद की खुशियां मातम में बदल गई।

पुलिस के मुताबिक कैंप-1 आजाद मोहल्ला निवासी इमरान आलम (14) अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए घासीदास नगर तालाब गया था। वो दोपहर में करीब एक बजे घर से निकला था और चार बजे तीनों तालाब के पास पहुंचे। इमरान कपड़े उतारकर तालाब में उतरने लगा। उसके साथ गए दोस्तों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। लेकिन, वो नहीं माना और तालाब में कूद गया। तैरना न आने के कारण वो पानी में डूब गया। 

मृतक के पिता की पहले ही हो चुकी है मौत इसकी जानकारी मिलने के बाद जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के जवानों की मदद से शाम करीब साढ़े छह बजे शव को बाहर निकाला गया। मृतक के पिता इबरार आलम की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी मां कैंसर की मरीज है। मृतक अपने मामा शमशेर आलाम के साथ रहता था। मृतक कक्षा सातवीं का छात्र था। जामुल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH