छत्तीसगढ़ - ससुर एक साल से करता रहा बहू के साथ रेप , बेटा बोला चुप रहो , बाप और बेटे दोनों गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ससुर एक साल से करता रहा बहू के साथ रेप , बेटा बोला चुप रहो , बाप और बेटे दोनों गिरफ्तार
बिलासपुर 02 मई 2022 -  बिलासपुर में बहू से रेप करने वाले ससुर और पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, ससुर के रेप करने पर महिला ने अपने पति को जानकारी दी, तब पति ने अपने पिता की तरफदारी की और कहा कि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई, तो उसके साथ बुरा होगा। परेशान महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला की शादी छह साल पहले हुई थी। इस दौरान उसका एक बच्चा भी हो गया। अब वह तीन साल का है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब साल भर पहले उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया। ससुर की हरकतों का उसने विरोध किया, तब उसने घर से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला डर के कारण अपने ससुर की हरकतों की जानकारी पति को देने से कतराती रही। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी पति को दी।

महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तब उसने चुप रहने कहा। पति की बातों को सुनकर वह हैरान रह गई। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे। नहीं तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। अपने पिता का सहयोग नहीं करने पर उसने पत्नी और बच्चे को परेशानी होने की धमकी देने लगा।

महिला चार-पांच महीने तक सब कुछ सहती रही। पति की बात सुनने और ससुर की ज्यादती बढ़ने पर वह विरोध करने लगी। इस पर महिला और बच्चे को घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली गई, बाद में उसने ससुर और पति की हरकतों की शिकायत पुलिस से की। प्रशिक्षु IPS विकास कुमार ने बताया कि मामला सामने आने पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH