छत्तीसगढ़ - यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पलटी , दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
धमतरी , 02-05-2022 6:35:57 PM
धमतरी 02 मई 2022 - धमतरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक नगरी सांकरा के बीच यात्री बस पलट गई है. हादसे में 24 यात्रियों की घायल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. हादसे के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में 30 यात्री सवार थे. सभी घायलों को नगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फ़िलहाल सभी खतरे से बाहर है।

















