देश को कोरोना की चौथी लहर का खतरा , यहाँ लगा एक महीने के लिए धारा 144

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश को कोरोना की चौथी लहर का खतरा , यहाँ लगा एक महीने के लिए धारा 144
नोएडा 02 मई 2022 -  देश में कोरोना महामारी का खतरा बना हुआ है। ताजा खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा से आ रही है। यहां प्रशासन ने धारा 144 लगाने का ऐलान किया है। 31 मई तक यह पाबंदी रहेगी। पूरे गौतमबुद्ध जिले में यह प्रतिबंध लगाया गया है। तेजी से बढ़ते कोरोना केस को थामने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'आगामी त्यौहारों व बढ़ते कोविड संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में लागू धारा-144 सीआरपीसी को संशोधित करते हुए दिनांक 01.05.2022 से दिनांक 31.05.2022 तक बढ़ाया जाता है।।' अधिकारियों का कहना है कि यदि इससे फायदा नहीं हुआ तो सख्ती और बढ़ाना होगी। बता दें, उत्तर प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं जहां कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं। दिल्ली की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों की तरफ से एक बड़ी राहत की खबर आई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अतिरिक्त महानिदेशक समीरन पांडा के अनुसार का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में मौजूदा तेजी के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता है कि चौथी लहर आ रही है। ये मामले जिला स्तर पर सामने आ रहे हैं, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि देश चौथी लहर की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर मामलों के बढ़ने को ब्लिप कहा जाता है, जो देश के कुछ भौगोलिक क्षेत्रों तक ही सीमित है।

पांडा ने चार कारण गिनाए कि यह क्यों चौथी लहर नहीं है। पहला कारण, मामलों में वृद्धि स्थानीय स्तर पर देखी जा रही है जो जांच के अनुपात की वजह से है। दूसरा कारण, कुछ क्षेत्रों में ही केस बढ़ रहे हैं, इसलिए यह नहीं कह सकते हैं कि पूरा राज्य महामारी की चपेट में है। तीसरा कारण, अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है और चौथा एवं सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि कोई नया वैरिएंट नहीं सामने आया जो संकेत देता है कि अभी कोई चौथी लहर नहीं आई है। संक्रमण दर में वृद्धि पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी कम जांच होने पर भी इसमें वृद्धि हो जाती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH