ट्रेन हादसा , कोयले से लदी मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे , कोई जनहानि नही

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रेन हादसा , कोयले से लदी मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे , कोई जनहानि नही
इटावा 01 मई 2022 - उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी कोयले से लदी पलट गयी. जिसमें 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गये हैं. पुलिस अधीक्षक इटावा के पीआरओ अनुभव चौधरी ने बताया कि भरथना रेलवे स्टेशन और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच मेढी दुधी गांव के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है.जिसमें 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसमें किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है. मालगाड़ी कोयला लादकर कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी. स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही पहुंच गए. दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. हादसे की जानकारी के बाद रेलवे के उच्चाधिरियों समेत तकनीकी टीम पहुंच गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को न्यू इकदिल स्टेशन से पहले मेढी दुधी गांव के पास से कोयला लदी मालगाड़ी तेजी से जा रही थी. मालगाड़ी का एक वैगन का पहिया कई किलोमीटर पहले से आवाज कर रहा था. यहां से गुजरने के दौरान वैगन पटरी से उतर गया और मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई. इंजन के साथ कुछ डिब्बे आगे की तरफ चले गए, जबकि पीछे के डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए. हादसे की सूचना मिलते ही भरथना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और रेलवे के अफसरों को जानकारी दी. कुछ ही देर बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तकनीकी टीम पहुंच गई. कानपुर और टूंडला से सहायता ट्रेन भी मंगाई गई है।

ज्ञात हो कि इटावा के इस रूट पर यह पहला हादसा नहीं है. बीते साल अगस्त माह भी मालगाड़ी डिरेल हो गई थी. इटावा से 25 किमी दूर जसवंतनगर व बलरई के बीच खुर्जा से कानपुर जा रही मालगाड़ी के 17 ओपन वैगन पटरी से उतर गए थे और कुछ पलट गए थे. इस हादसे में करीब आधा किमी तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह उखड़ गया था और कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए थे

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH