छत्तीसगढ़ - अजन्मी बच्ची को बेचने के 06 साल बाद जागी मां की ममता अब मांग रही है वापस

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अजन्मी बच्ची को बेचने के 06 साल बाद जागी मां की ममता अब मांग रही है वापस
रायगढ़ 29 अप्रैल 2022 -  गरीबी से परेशान एक महिला ने अपनी अजन्मी बेटी का सौदा जबलपुर निवासी एक दंपति से 80 हजार रुपये में कर लिया। गांव की ही एक महिला की मध्यस्थता में हुए सौदै की शर्त थी कि बेटी होने पर ही दंपति उसे अपने साथ ले जाएगी। समय पर महिला को प्रसव हुआ और बेटी पैदा हुई। सौदा के अनुसार महिला ने जबलपुर की दम्पति को अपनी बेटी सौप दिया। कोख की सौदे का यह मामला गुरूवार को थाना पहुंच गया। घटना के छह साल बाद महिला ने पुलिस से अपनी बेटी को वापस दिलाने की मांग की है।

चक्रधर नगर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी महिला के तीन बच्चे हैं। महिला के अनुसार जब वह चौथे बार गर्भवती थी उसकी मुलाकात मीता नामक महिला से हुई। उसने खुद को जबलपुर का निवासी बताया था। मीता ने महिला की आर्थिक स्थिति की जानकारी होने पर उससे गर्भस्थ शिशु के सौदे का प्रस्ताव एक अन्य महिला के माध्यम से किया। 

महिला दूसरों के घरों में काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण करती हैं। उसके साथ उसके दो बेटे और एक बेटी रहती है। आर्थिक संकट झेल रही महिला को मीता ने आश्वासन दिया कि वह जबलपुर में उसकी बेटी का बेहतर परवरिश करेंगे। महिला के बेटी को जन्म देने पर मीता ने सौदा के अनुसार उसे 80 हजार रुपये थमाया और एक सप्ताह बाद उसकी नवजात बेटी को लेकर चली गई। महिला ने बेटी के सौदे से मिली राशि को खर्च कर दिया। यह पूरा मामला महज तीन लोगों तक सिमित रहा।

कुछ दिन पहले महिला का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया और बेटी को 80 हजार में बेचने की कहानी सामने आई गई। मानवता को शर्मशार करने वाली इस सौदे की शिकायत कुछ लोगों ने गुरुवार देर शाम चक्रधर नगर थाने में की। दूसरी अगर महिला भी अपनी बेटी को वापस दिलाये की मांग पुलिस से करने लगी। चक्रधर नगर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH