छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किया चमत्कार , 03 पाव शराब को बनाया 12 पाव , और रिश्वत में मांगे 15 हजार , वीडियो हुआ वायरल

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किया चमत्कार , 03 पाव शराब को बनाया 12 पाव , और रिश्वत में मांगे 15 हजार , वीडियो हुआ वायरल
बिलासपुर 27 अप्रैल 2022 -  बिलासपुर में फिर एक आरक्षक के रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है। वह चालान पेश करने के एवज में 12 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद सिपाही को लाइन अटैच कर दिया गया है। इससे पहले भी चकरभाठा थाने में पदस्थ हवलदार का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे एस पी ने सस्पेंड कर दिया था। यह मामला बिल्हा थाने का है।

जानकारी के अनुसार बिल्हा थाने में पदस्थ आरक्षक नरेश बिरतिया एक अपराधिक प्रकरण में चालान पेश करने के एवज में रुपयों की डिमांड कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पहले उससे 15 हजार रुपए की मांग की गई। फिर उसने 12 हजार रुपए में सौदा तय किया। वीडियो में आरक्षक 10 -12 हजार रुपए की मांग करते नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडिया में आरक्षक नरेश बिरतिया रुपए लेते भी दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वह कोर्ट परिसर में दूसरे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पीड़ित से रुपए की डिमांड कर खुलेआम रिश्वत ले रहा है।

पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि पुलिस ने उसे 03 पाव शराब के साथ पकड़ा था। लेकिन, थाना पहुंचने के बाद पुलिस उसे बढ़ाकर 12 पाव कर दिया और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इसी मामले का चालान पेश करने के लिए आरक्षक उससे रुपए मांग रहा है।

वीडियो में आरक्षक और पीड़ित की बातचीत भी है। जिसमें आरक्षक चाय, नाश्ता के साथ ही फोटोकॉपी और आने-जाने के लिए खर्च होने की बात कह रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH