बिलासपुर ज्वेलरी शो रूम में लूट का तीसरा संदेही गिरफ्तार , दो लोगो की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिलासपुर ज्वेलरी शो रूम में लूट का तीसरा संदेही गिरफ्तार , दो लोगो की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
बिलासपुर 25 अप्रैल 2022 -  गुस्र्वार की दोपहर गोंड़पारा के ज्वेलरी व्यापारी को गोली मारकर लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ओडिशा से एक संदेही को लेकर आई है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि गुस्र्वार की दोपहर दीपक सोनी के ज्वेलरी दुकान में घुसकर तीन लोगों ने लूटपाट की। इसका विरोध करने पर एक लुटेरे ने दीपक पर देसी पिस्टल से फायर कर दिया। घायल दीपक ने लुटेरों का मुकाबला करते हुए ओडिशा के राजगांगपुर में रहने वाले मोहम्मद रमजान को पकड़ लिया। दो लुटेरे मौके से भाग निकले। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम जांच में जुट गई।

जवानों ने घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन से ओडिशा के सुंदरगढ़ में रहने वाले मुक्ति साय को गिरफ्तार किया। घटना के बाद पुलिस की दो टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। इधर पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। मामले में रविवार की देर शाम एक टीम संदेही को हिरासत में लेकर आई है।

पूछताछ में पता चला है कि संदेही लुट का जेवर बेचने के लिए बिचौलिए का काम करता था। इसके अलावा उसके अन्य मामलों में भी शामिल होने की आशंका है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि बीते दिनों तीन आरोपितों ने लूट की नीयत से व्यापारी पर पिस्टल से हमला कर दिया था। इसमें उसके जांच में गोली लगी थी। व्यापारी को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपित मोहम्मद रमजान ने पहले भी शहर में लूट और डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रविवार को पकड़े गए संदेही से डकैती के पुराने मामले के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा लूट के माल को जहां खपाया उसकी भी जानकारी ली जाएगी। फिलहाल टीम मामले में शामिल मुख्य आरोपित की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर ही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH