छत्तीसगढ़ - प्रेमिका से मिलने आने में प्रेमी को हुई देरी , नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के सामने खुद पर लगाई आग

बिलासपुर , 25-04-2022 4:05:45 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका से मिलने आने में प्रेमी को हुई देरी , नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के सामने खुद पर लगाई आग
बिलासपुर 24 अप्रैल 2022 -  सीपत क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था। दूसरे जिले में रहने वाले प्रेमी को उसके घर पहुंचने में देर हो गई। इससे नाराज किशोरी ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। प्रेमी के घर पहुंचते ही उसने मिट्टी तेल से भीगे कपड़ों में आग लगा ली। घटना से हड़बड़ाए प्रेमी ने किसी तरह आग बुझाया। इसके बाद उसे लेकर अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को सीपत पुलिस ने आहत का बयान दर्ज किया है।

सीपत क्षेत्र में रहने वाली किशोरी 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को अपने घर में अकेली थी। उसके पिता और मां रोजी मजदूरी करते हैं। वे अपने काम पर चले गए थे। इसी बीच किशोरी ने अपने प्रेमी जितेंद्र जांगड़े को मिलने के लिए बुलाया। जितेंद्र जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत धनपुर में रहता है। दूर होने की वजह से वह किशोरी के बताए समय पर नहीं पहुंच पाया। इससे किशोरी नाराज हो गई। उसने अपने कपड़ों पर मिट्टी का तेल डाल लिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी का इंतजार करने लगी। 

जितेंद्र जैसे ही उसके घर पहुंचा किशोरी ने नाराजगी जताते हुए अपने कपड़ों में आग लगा ली। घटना से हड़बड़ाए प्रेमी ने किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद उसने आहत किशोरी को लेकर अकलतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने के बाद अकलतरा पुलिस ने शुन्य में मामला दर्ज कर सीपत थाने में इसकी डायरी भेजी। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आहत का बयान लिया है। इसके बाद घटना की जांच की जा रही है। सोमवार को किशोरी के गांव में जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद मामला स्पष्ट होगा।

सीपत थाने में पदस्थ निरीक्षक आर.के. सोरी ने बताया कि घटना के तत्काल बाद आहत का प्रेमी उसे लेकर अकलतरा चला गया। इसकी प्राथमिक जांच भी अकलतरा पुलिस ने की है। इसमें पुलिस को पता चला कि प्रेमी ने ही किशोरी को आग के हवाले किया है। इसके आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया। रविवार को सीपत पुलिस ने आहत और उसके स्वजन का बयान दर्ज किया। इसमें दूसरा मामला निकलकर सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आहत का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH