बारात लेकर दुल्हन की चौखट तक पहुँचा था दूल्हा , अचानक आ पहुँची प्रेमिका उसके बाद शुरू हुआ

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बारात लेकर दुल्हन की चौखट तक पहुँचा था दूल्हा , अचानक आ पहुँची प्रेमिका उसके बाद शुरू हुआ
अमरोहा 24 अप्रैल 2022 -  उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक प्रेमिका ने सरेआम हाईवोल्टेज ड्रामा किया और प्रेमी की बारात रुकवा दी. इतना ही नहीं प्रेमिका ने दूल्हे को बग्गी से उतारा और उसकी पिटाई तक कर डाली. इस घटना से गुस्साए बारातियों ने प्रेमिका को पीटना शुरू किया तो दुल्हन के परिजनों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

दूल्हा तो किसी तरह प्रेमिका से छूट कर फरार हो गया, लेकिन प्रेमिका और बारातियों के अलावा दुल्हन के परिजनों में जमकर लात घूंसे चले. फिलहाल मामला थाने पहुंच गया. पुलिस ने तीनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया।

यह मामला अमरोहा के रहरा थाना इलाके का है. संभल जिले का रहने वाला अक्षय अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा ही था कि अचानक उसकी प्रेमिका वहां पहुंच गई. प्रेमिका ने पहले तो बग्गी पर बैठे दूल्हे को घेर लिया और उसे खरी-खोटी सुनाई फिर पीटना शुरू कर दिया.

प्रेमिका के इस बर्ताव को देखते हुए बारातियों और प्रेमिका के बीच कहासुनी शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई. इस दौरान दूल्हा बग्गी से कूदकर बाइक पर बैठा और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. दूल्हन पक्ष 420 का मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ा था. लेकिन पुलिस ने तीनों के बीच सुलह करवा दी है।

वहीं, प्रेमिका का कहना है कि उसका प्रेमी दूल्हे के साथ साल 2018 से प्रेम प्रसंग चल रहा है. अगर वो शादी करेगी तो अपने प्रेमी से ही करेगी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH