पत्नी ने पति की कराई शादी , बैंड बाजे के साथ डांस करते हुए घर लाई सौतन , जाने वजह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने पति की कराई शादी , बैंड बाजे के साथ डांस करते हुए घर लाई सौतन , जाने वजह
बरेली 24 अप्रैल 2022 -  उत्तर प्रदेश के बरेली से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक पत्नी ने अपने पति की दूसरी शादी करवाई. महिला पति की बारात में नाचती गाती गई और खुशी-खुशी सौतन को विदा करा घर ले आई. यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, शादी के चार साल बाद भी दंपति की कोई संतान नहीं हुई थी. पति की संतान की इच्छा को देखते हुए महिला ने अपने पति को दूसरी शादी के लिए सहमति दे दी. महिला के मायके वालों ने इस शादी पर एतराज जताते हुए थाने में तहरीर दी थी. लेकिन महिला ने पति का बचाव करते हुए सबके सामने खड़ी हो गई और पुलिस से कहा कि मेरे पति मेरी सहमती से ही दूसरी शादी कर रहे हैं।

बरेली में फरीदपुर के मोहल्ले में एक परिवार ने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी भगवंतापुर गांव के युवक से कराई थी. पति -पत्नी दोनों बड़े प्यार से रहते थे लेकिन चार चालों तक इस दंपति की कोई संतान नहीं हुई. बच्चा ना होने के चलते पति परेशान रहने लगा. इस पर पति ने पत्नी से संतान के लिए दूसरी शादी करने की इच्छा जताई और पत्नी ने शादी के समय दिए गए वचनों को ध्यान में रखते हुए पति की खुशी के लिए दूसरी शादी के लिए तैयार हो गई।

फिर रिश्तेदारों और दोस्तों ने युवक की दूसरी शादी पीलीभीत के बिलसंडा से तय करा दी. बीते गुरुवार युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बारात लेकर गया. साथ ही उसकी पहली पत्नी भी अपने पति के साथ बाराती बनकर गई. पीलीभीत में बारात पहुंची तो पत्नी को साथ देखकर शादी में आए सभी लोग हैरान रहे गए. जब दामाद की दूसरी शादी की बात गांव वालों के जरिये महिला के मायके वालों तक पहुंची तो उन्होंने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने फरीदपुर थाने पहुंच गए।

फरीदपुर के इंस्पेक्टर राजकुमार से जब एसपी देहात ने इस मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई थी. जांच में पता चला कि अपनी पत्नी की सहमति से पति दूसरी शादी कर रहा है. महिला ने पुलिस को कहा कि उससे इस शादी से कोई समस्या नहीं है और वो खुद खुशी से इस शादी में हुई है. पत्नी की सहमति के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH