एक और प्रेम कहानी का दुःखद अंत , प्रेमी जोड़े ने एक साथ फाँसी लगा कर की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक और प्रेम कहानी का दुःखद अंत , प्रेमी जोड़े ने एक साथ फाँसी लगा कर की खुदकुशी
लखीमपुर खीरी 24 अप्रैल 2022 -  लखीमपुर जिले में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसी सनसनीखेज घटना से दोनों के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना खीरी की ओयल चौकी क्षेत्र में ग्राम सभा ओयल देहात के मजरा लोनपुरवा निवासी कन्हैया (19) पुत्र श्रीपाल लोनिया व आरती (18) पुत्री रामखेलावन के मौत की खबर मिली।

शनिवार की सुबह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पूरब दिशा में छोटी नहर के पास स्थित मुन्नूलाल के खेत में लगे आम के पेंड़ से लटकते प्रमी युगल के शव पाए गए। खेतों की ओर गए लोगों ने शव देख परिवारजन व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवारजन में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारजन व बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौके पर दौड़ पड़े। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारजन से पूछताछ कर शवों को पेंड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

लड़की के पिता रामखेलावन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री आरती की शादी कैमहरा फरधान से तय की थी, आगामी 11 मई को पुत्री की शादी होनी थी। शुक्रवार रात परिवार के लोगों के सो जाने के बाद पुत्री आरती शायद घर से निकली होगी। सुबह उन लोगों को घटना की जानकारी मिली। गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चाएं हो रही हैं लेकिन पेड़ के पास मिली जेंट्स बेल्ट व चाकू की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है।

चूंकि लड़का लोवर टीशर्ट पहने था। इसलिए बहुत लोग मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। इस बारे में चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी परिवारजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH