महिला सब इंस्पेक्टर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , वर्दी के साथ पंखे पर लटकी मिली लाश

उत्तर प्रदेश , 23-04-2022 6:09:16 PM
Anil Tamboli
महिला सब इंस्पेक्टर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , वर्दी के साथ पंखे पर लटकी मिली लाश
अमेठी 23 अप्रैल 2022 -  मोहनगंज थाने पर तैनात महिला हेल्पडेस्क प्रभारी रश्मि यादव ने ड्यूटी के दौरान फांसी के फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को थाने पर होने वाले क्षेत्राधिकारी के विभागीय निरीक्षण की तैयारी को लेकर महिला हेल्पडेस्क प्रभारी रश्मि यादव थाने पर बैठी थीं। दो बजे क्षेत्राधिकारी का विभागीय निरीक्षण स्थगित होने की सूचना आई जिसके बाद वह यह कहकर अपने सरकारी आवास पर चली गई कि अग्रिम आदेश की सूचना देना। इसी दौरान विभागीय सूचना आई कि सीओ के बजाय रात में अपर पुलिस अधीक्षक विभागीय निरीक्षण करेंगे। 

सूचना के लिए पुलिस स्टाफ ने उन्हें पहले फोन पर सूचना देने की कोशिश की। फोन न उठने पर पुलिसकर्मी उनके आवास पर गए और आवाज लगाई। दरवाजा न खोलने पर लोगों को शंका हुई। जिस पर पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो वहां का नजारा उलट देखने को मिला। वर्दी, कमर में पिस्टल लगी हुई चौकी प्रभारी का शव दुपट्टे से पंखे से लटकता मिला। यह वाकया देख पुलिसकर्मी दंग रह गए। एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

इंस्पेक्टर अमर सिंह समेत पुलिसकर्मी व लोगों का अस्पताल परिसर में जमावड़ा लगा रहा। करीब दो साल से तैनात रही महिला दारोगा लखनऊ जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ला सका है। 2017 में हुआ था चयन

रश्मि यादव का दारोगा पद पर चयन 2017 में हुआ। प्रशिक्षण अवधि पूरा होने के बाद नवंबर 2018 में उनकी तैनाती अमेठी जनपद में हुई। तब से वह विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे रही थीं। दो दिन पहले गौरीगंज वन स्टाप सेंटर पर रश्मि का तबादला किया गया था।

पिता मुन्ना लाल यादव ने रश्मि की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वह कहते हैं कि दो दिन पहले बुधवार को वह घर गई थी। तब वह कह रही थी कि उसका स्थानांतरण हो जाता तो अच्छा रहता। उन्होंने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। कहा कि पुलिस का मामला है, इस केस को पुलिस देखे।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह का कहना है की उप निरीक्षक रश्मि के खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। मोबाइल काल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। शुक्रवार को दो बजे तक वह सीओ आफिस गौरीगंज में थी। सभी बिदुओं की जांच होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH