छत्तीसगढ़ में सनकी दामाद की करतूत , ससुराल में लगाई आग , जाने आग लगाने की वजह

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सनकी दामाद की करतूत , ससुराल में लगाई आग , जाने आग लगाने की वजह
दुर्ग 22 अप्रैल 2022 -  भिलाई में विवाद के बाद पत्नी के मायके चले आने से नाराज एक युवक ने अपने ससुराल में आग लगा दिया। आरोपित रात में अपने ससुराल पहुंचा। उसने घर के आंगन में बंधे बैल को खोलकर भगाया और उसके बाद वहां आग लगा दी। बैलों के गले में बंधी घंटी के आवाज से आरोपित का ससुर जागा और बाहर निकला तो देखा कि उसका दामाद वहां खड़ा था। अपने ससुर को देखकर आरोपित भी वहां से फरार हो गया। शिकायत पर पाटन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आगजनी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम रूही निवासी सालिक राम सिंगौर ने अपने दामाद ग्राम भाडम जिला बिलासपुर निवासी संजय सिंगौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता की चार बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी माधुरी की शादी तीन साल पहले आरोपित से हुई थी। लेकिन, शादी के बाद से ही आरोपित अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा मारपीट करता था। 

20 अप्रैल 2022 को आरोपित ने अपनी पत्नी माधुरी से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद माधुरी अपने मायके ग्राम रूही आ गई थी। आरोपित संजय सिंगौर भी पीछे-पीछे रूही आ गया। वो रात में दो बजे चुपके से अपने ससुराल गया। आंगन में बंधे बैल को खोलकर वहां से भगा दिया और उसके बाद वहां पर आग लगा दी। 

आगजनी की घटना में घर में रखे तीन बोरा धान, दो बोरी सीमेंट, घर के बाहर लगे विद्युत मीटर, छोटे-छोटे सामान, म्यार और अन्य सामान जल गये। आगजनी में करीब 20 हजार रुपये से जयादा का नुकसान हुआ है। रात में ही पड़ोसियों ने वहां पहुंचकर फौरन आग को बुझाया। समय रहते आग को बुझा लिये जाने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पाटन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पताजासी शुरू की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH