छत्तीसगढ़ में ऑनर किलिंग , भांजी के साथ नाजायज संबंध को बर्दाश्त नही कर पाया मामा

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में ऑनर किलिंग , भांजी के साथ नाजायज संबंध को बर्दाश्त नही कर पाया मामा
दुर्ग 20 अप्रैल 2022 -  दुर्ग के मठपारा स्थित टप्पा तालाब के पास मिले 20 वर्षीय युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक के दोस्तों ने मिलकर ही उसकी गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को तालाब के किनारे फेंक दिया था। हत्या का कारण दोस्त की भांजी के साथ नाजायज संबंध को बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि मृतक प्रकाश ठाकुर दुर्ग के शिवपारा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके दोस्त बलदाऊ उर्फ हर्ष सारथी की भांजी से प्रेम संबंध था। मोहल्ले की एक शादी में हर्ष ने अपनी भांजी के साथ प्रकाश को देख लिया था। वह वहां से चला गया और अपने दोस्त लल्लन सारथी (19 साल) और मीर सार्थी (20 साल) के साथ मिलकर प्रकाश की हत्या को योजना बनाई।

इसके बाद उन्होंने सोमवार शाम प्रकाश को मिलने के लिए हनुमान मंदिर के पास बुलाया था। सभी ने शराब पार्टी की। इसके बाद आरोपी बलदाऊ प्रकाश को शौच जाने के बहाने तालाब की तरफ ले गया। वहां पहले से ही मौजूद उसके दोस्त लल्लन और मीर ने धक्का देकर उसे गिरा दिया। मीर ने उसका मुंह दबाया और लल्लन ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बलदाऊ ने प्रकाश के गले के पीछे चेन खींच दिया। इससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों लोगों ने शव को तालाब में फेंक दिया और घर आकर सो गए।

मृतक प्रकाश और उसकी हत्या के आरोपी बलदाऊ, लल्लन और मीर पुराने दोस्त हैं। वे सभी बाल अपराधी होने के साथ ही मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं। लल्लन सारथी पूर्व में मोहन नगर थाने में हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।
छत्तीसगढ़ में ऑनर किलिंग , भांजी के साथ नाजायज संबंध को बर्दाश्त नही कर पाया मामा

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH