विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला , दोनों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला , दोनों की मौके पर ही मौत
लखीमपुर खीरी 18 अप्रैल 2022 -  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की सदर कोतवाली के रामापुर में रविवार की रात करीब नौ बजे विधायक लिखी काली स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों भाई एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। 

एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी सदर विधायक योगेश वर्मा की बताई जा रही है। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। खीरी थानाक्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी रवि (22) अपने बड़े भाई सुमित (28) के साथ रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव महमदपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। 

रामापुर में दोनों भाइयों ने बाइक में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद दोनों भाई सड़क पर पहुंचे, तभी एक काली स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हुए। एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ASP अरुण कुमार सिंह ने बताया की काले रंग की स्कोर्पियो से दुर्घटना होने की सूचना मिली है, जिस पर विधायक लिखा है। सदर विधायक योगेश वर्मा की गाड़ी बताई जा रही है। गाड़ी के ड्राइवर और चालक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजन से बातचीत की जा रही है।

एसपी लखीमपुर खीरी ने बताया कि बहराइच हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वाहन सदर विधायक योगेश वर्मा का बताया जा रहा है। चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH