बारातियो से भरी बलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में 06 लोगो की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बारातियो से भरी बलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में 06 लोगो की मौत
अमेठी 18 अप्रैल 2022 -  उत्तरप्रदेश के अमेठी में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बरात से लौट रही बोलेरो गाड़ा ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने के प्रयास में जुट गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया है। जहां से चारों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

सड़क के किनारे मौजूद लोगों के मुताबिक, रात 12:15 बजे ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बोलेरो में सवार करीब छह लोगों की मौत हो गई। हालांकि रात एक बजे तक तीन शवों की पहचान हो चुकी थी। चार लोग घायल भी हुए हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, सभी की हालत नाजुक है।

मरने वाले सभी लोगों की पहचान हो गई है। इनमें अमेठी के गुड़रे गांव के 40 वर्षीय कल्लू, कल्लू का आठ वर्षीय पुत्र सौरभ, शाहगढ़ के 30 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह, शिव मिलन निवासी नेवढ़िया, वीररामपुर शाहगढ़ के रवि तिवारी और पचेहरी गांव, गौरीगंज  त्रिवेणी प्रसाद शामिल हैं। चारों घायलों में पचेहरी निवासी मुकेश (13), अनुज (8), अनिल निवासी पूरे गनेसी गांव (26) और मुंशीगंज निवासी 22 साल का लवकुश है। चालक समेत सभी 10 लोग बोलेरो में सवार थे। बारात जायस के रोड पर कासिन पुर हाल्ट रेलवे क्रासिंग के पहले नावगजी गई थी।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र के किसी गांव से बरात से लौट रहे थे। बाबूगंज सगरा आश्रम के पास सामने से एक ट्रक आ रहा था। बोलेरो की रफ्तार भी तेज थी। दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद वहां कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व अन्य अधिकारी पहुंचे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH