बहन के अवैध संबंध का विरोध करना भाई को पड़ा भारी , बहन के आशिक ने गला काट कर की हत्या

उत्तर प्रदेश , 18-04-2022 8:22:06 AM
Anil Tamboli
बहन के अवैध संबंध का विरोध करना भाई को पड़ा भारी , बहन के आशिक ने गला काट कर की हत्या
मेरठ 18 अप्रैल 2022 -  मेरठ में शनिवार सुबह जानी थानाक्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर का सिर कटा शव जंगल में पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिवालखास निवासी अनस पुत्र अनीश के रूप में हुई थी। वहीं पुलिस ने 24 घंटे बाद ही पूरी घटना का खुलासा करते हुए कटा सिर बरामद कर लिया है। 

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में 14 के एक किशोर की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। किशोर का शव जानी क्षेत्र के सिवालखास के जंगल में मिला था। सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार व इंस्पेक्टर जानी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रविवार को इस घटना का खुलासा किया है।

किशोर की हत्या करने वाले दोनों कातिल नदीम व फैजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर रविवार को किशोर के शव से कटी गर्दन को जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अनस की बहन से आरोपी नदीम व फैजल शादी का दबाव बना रहे थे और आए दिन छेड़छाड़ करते थे, जिसका अनस विरोध करता था। अनस को रास्ते से हटाने के लिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर डाली।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया की पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं किशोर के शव से सिर गायब मिला था, जिसे खोजने के लिए तकरीबन 150 पुलिसकर्मी लगाए गए। पूरे जंगल में कॉबिंग की गई। रविवार सुबह किशोर का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया। जहां शव मिला था उससे कुछ ही दूरी पर सिर बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस को पूछताछ में आरोपी नदीम व फैजल ने बताया की दोनों आरोपी शुक्रवार शाम को अनस को बहाने से अपने साथ ले गए। अंधेरा होने पर पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर बेल्ट से बांधकर तड़पा-तड़पाकर मार डाला। इसके बाद गर्दन काटकर अलग फेंक दी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH