छत्तीसगढ़ में अजित जोगी की वजह से ही कांग्रेस 15 साल तक सत्ता से दूर रही - मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ , 07-07-2020 2:24:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अजित जोगी की वजह से ही कांग्रेस 15 साल तक सत्ता से दूर रही - मुख्यमंत्री
बिलासपुर 06 जुलाई 2020 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मरवाही हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। मौजूदा उपचुनाव में भी यहां पार्टी जीतेगी। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके जैसे लोगों के चलते ही कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सत्ता से दूर रही। अब राज्य में किसानों का राज शुरू हो गया है। किसान खुशहाल हैं।
निजी दौरे पर रविवार को बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ भवन में कुछ देर ठहरे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मरवाही उपचुनाव महत्वपूर्ण है। कांग्रेस वहां से जीत दर्ज करेगी। संसदीय सचिव की नियुक्ति को लेकर भाजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पहले ही मितव्ययिता से काम कर रहे हैं। जिम्मेदारी देंगे तो लोग अच्छे से काम करेंगे।

भाजपा सफेद हाथी बता रही है तो उनके समय में कौन सा हाथी था। उनको बोलने का अधिकार नहीं है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए जाने पर सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस के आठ जवान मारे गए। वहीं, हमारे यहां रायगढ़ में एटीएम की घटना के दस घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ लिया गया। भाजपा अपना शासन काल याद करे।
सीएम बघेल ने केंद्र सरकार से भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि चीन में भारतीय सैनिक कैसे शहीद हो गए। केंद्र को सच बताना चाहिए। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी लगातार पूछ रहे हैं, इसके बाद भी सच को छिपाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब चीन में कुछ नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री को लद्दाख जाने की जरूरत क्यों पड़ी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH