महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर गिरफ्तार , महिला समूह के साथ धोखाधड़ी करने का है आरोप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर गिरफ्तार , महिला समूह के साथ धोखाधड़ी करने का है आरोप
बिलासपुर 14 अप्रैल 2022 -  महिला स्व - सहायता समूह की महिलाओं को काम दिलाने का झांसा देकर महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर ने चार लाख की ठगी कर ली । सरकारी काम दिलाने का झांसा देकर पहले तो रूपए लिये बाद में उसने साथ में काम करने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन लेटर और अन्य दस्तावेज भी रख लिया । बाद में महिलाओं ने अपने रुपये वापस मांगे तो सुपरवाइजर उन्हें धमकियां देने लगी समूह की सदस्यों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर महिला सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार कोनी में रहने वाली हेमलता खांडे महामाया स्व - सहायता समूह की अध्यक्ष हैं । उन्होंने पुलिस अधीक्षक को की गई अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2020 में उनकी पहचान महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर 28 वर्षीय सृष्टि चन्द्र वर्मा पति प्रकाश चन्द्र वर्मा निवासी से हुई थी । वह मस्तूरी विकासखंड में पदस्थ है । और सरकण्डा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित जगन्नाथ पुरम कालोनी में रहती है । प्रार्थिया ने बताया कि मेस का काम करने के लिए उनके समूह ने दस्तावेज समेत आवेदन जिला पंचायत में जमा किया था । जहां से जिला पंचायत के सहायक अजीत वर्मा से हमारा नम्बर व पता लेकर हमसे खुद घर आ कर सम्पर्क किया गया । सुपरवाइजर ने घर आकर कहा कि मुझे लाइसेंस वाले समूह की जरूरत है । जो आप लोगो के पास है , आप लोगो को मैं रेल्वे व वन विभाग का टेंडर डलवाऊंगी।

सुपरवाइजर ने उन्हें काम दिलाने के लिए वन विभाग व रेल्वे में आवेदन भी जमा करवाया । फिर रेल्वे में टेंडर की तैयारी का झांसा देकर चार लाख दो हजार 820 रूपए अप्रैल 20 में ले लिए । इसके बाद उसने साथ में काम करने की बात कहते हुए समूह के दस्तावेज भी मांगे । उसने इसमें मोटा मुनाफा होने की बात कही । सुपरवाइजर की बातों में आकर महिलाओं ने समूह के दस्तावेज भी उसे सौंप दिए ।

इसका सुपरवाइजर ने एग्रीमेंट भी कराया इसमें उसने नौ माह में मुनाफे के साथ रुपये लौटाने की बात लिखकर दी । समय बीतने पर महिलाओं ने अपने रूपये वापस मांगे । इस पर सुपरवाइजर टालमटोल करने लगी । बाद में वह महिलाओं को धमकियां देने लगी । सुपरवाइजर की हरकतों से परेशान होकर महिलाओं ने इसकी शिकायत की । पुलिस ने मामले की जांच करवाई फिर कोनी पुलिस को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिए मामले में कोनी पुलिस ने धोखाधड़ी व आपराधिक षडयंत्र का जुर्म दर्ज कर पुलिस ने सुपरवाइजर सृष्टिचंद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थिया ने बताया कि काम दिलाने के बहाने सुपरवाइजर ने समूह का लाइसेंस ले लिया था अप्रैल में पैसा व लाइसेंस लेने के बाद जून माह से ही मार्किट में आटा , पॉपकॉर्न , केन्डिफलाज मार्केट में बिकने लगा । लागत पूरी महिला समूह के द्वारा लगाने के बाद भी बिक्री की रकम सुपरवाइजर खुद रखती थी । दो माह बाद उसने कोनी से सारा कच्चा माल सिरगिट्टी शिफ्ट कर लिया । और वहां देवसेना नेटवर्क एवं सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी बना ली जिसमे अपनी सास को अध्यक्ष बना लिया । और समूह की फूड लाइसेंस से ही मार्केट में आटा बेचने लगी पुलिस ने मामले में सुपरवाइजर की सास को भी आरोपी बनाया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH