विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बताई अपनी अंतिम इच्छा , कही यह बात

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बताई अपनी अंतिम इच्छा , कही यह बात
बिलासपुर 13 अप्रैल 2022 -  बिलासपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यसभा में जाने को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि राज्यसभा में जाने का फैसला हाईकमान करता है। वो जिसको चाहेंगे भेज सकते हैं। मैने तो अपनी अंतिम इच्छा बताई थी। कम से कम मरने से पहले एक बार राज्यसभा में जाऊं। आज जाऊं या कल जाऊं या कब जाऊं यह अलग बात है।

सब जगह काम कर लिया है तो एक शौक होता है कि राज्यसभा में भी जाएं। बाकी कोई और बात नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल हमारे साथ रही हैं और बेहतर ढंग से काम कर रही हैं। मैं भी उनसे पूछने जाऊंगा कि क्या रिफार्म कर सकता हूं।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत राज्यसभा में जाने को लेकर मीडिया में पहले भी बयान दे चुके हैं। मंगलवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे महंत ने इस बार अपनी अंतिम इच्छा जाहिर करने की बात कह दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा संवैधानिक संरचना है। इसके लिए नियम बने हैं। विधायक आमजन का सवाल कर सकते हैं, लेकिन आमजन सवाल नहीं कर सकते।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संख्या कम होने के कारण निश्चित रूप से विपक्ष थोड़ा कमजोर है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पर्याप्त समय देता हूं। इसके कारण सत्ता पक्ष के लोग मुझसे नाराज भी होते हैं। मैंने अध्यक्ष बनने के बाद ही कहा था कि न काहू से दोस्ती न काहू से बैर, मैं पूरी तरह निष्पक्ष रहूंगा।

उन्होंने कहा मैं एक कबीरपंथी हूं। इसलिए सभी देवी-देवताओं पर आस्था रखता हूं और सम्मान करता हूं, जहां लोग बुलाते हैं, वहां जाता हूं। मैं किसी यज्ञ कराने में विश्वास नहीं करता। मेरा किसी यज्ञ से संबंध नहीं रहा है।

शहर आए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास कांग्रेस के दिवंगत नेता बसंत शर्मा के घर हो रहे श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। इसके बाद महापौर रामशरण यादव के सरकारी निवास पहुंचकर उनकी माता जरही देवी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,सभापति शेख नजीरूद्दीन, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, अशोक अग्रवाल, भुवनेश्वर यादव, आशीष सिंह ठाकुर, भास्कर यादव सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सोर्स - DB

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH