छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने एक साथ लिया सामूहिक अवकाश , बोर्ड मूल्यांकन और सारे स्कूल 13 अप्रैल को रहेंगे बंद

रायपुर , 12-04-2022 12:41:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने एक साथ लिया सामूहिक अवकाश , बोर्ड मूल्यांकन और सारे स्कूल 13 अप्रैल को रहेंगे बंद
रायपुर 11 अप्रैल 2022 -  महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदेश भर के शिक्षकों ने 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। महंगाई भत्ते की मांग को लेकर दो दिन 11 और 12 अप्रैल को स्कूल जाएंगे और स्थानीय स्तर पर हड़ताल करेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को जिला मुख्यालयों में हड़ताल करेंगे। इसके चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से हो रहा बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 13 अप्रैल को प्रभावित होगा, वहीं स्कूल बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इसका समर्थन किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर के शिक्षक हड़ताल में शामिल होने के लिए आकस्मिक अवकाश का आवेदन दे रहे हैं। पूरे प्रदेश से यह सूचना मिल रही है कि 13 अप्रैल को बोर्ड मूल्यांकन केंद्र के सभी शिक्षक भी अवकाश ले रहे हैं।

साथ ही प्रदेश के समस्त प्राथमिक, मिडिल, हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षक भी 13 अप्रैल को अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डा. कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ कई महिला शिक्षकों ने एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वे अपनी अवकाश की स्थिति के आधार पर महंगाई भत्ता की मांग को लेकर हड़ताल में शामिल होंगी।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों को लंबित महंगाई भत्ता जारी नहीं होने से पांच हजार से नौ हजार तक प्रतिमाह नुकसान हो रहा है। महंगाई भयावह स्तर पर है, जिससे शिक्षक व कर्मचारियों पर भारी बोझ आ गया है। केंद्र व अन्य राज्यो में 34 फीसद महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ में मात्र 17 फीसद महंगाई भत्ता देय है। लंबित महंगाई भत्ते पर बार-बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया, किंतु अब तक मात्र कर्मचारियों को 17 फीसद महंगाई भत्ता ही दिया जा रहा है। अत: लंबित महंगाई भत्ता के लिए संपूर्ण शिक्षकों को आवेदन देकर हड़ताल में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH