छत्तीसगढ़ - स्वास्थ्यकर्मी आज से 3 दिन की हड़ताल पर , एक हजार से अधिक कर्मचारी नहीं करेंगे काम

बिलासपुर , 11-04-2022 6:21:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वास्थ्यकर्मी आज से 3 दिन की हड़ताल पर , एक हजार से अधिक कर्मचारी नहीं करेंगे काम
बिलासपुर 11 अप्रैल 2022 -  मंहगाई भत्ता एरियर्स, गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर बिलासपुर के एक हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके CIMS और जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार प्रभावित होने की आशंका है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मरीजों का ही इलाज हो सकेगा। हड़ताली कर्मचारी नेहरु चौक में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

स्वास्थ्य कर्मचारी ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए राज्य शासन व विभाग के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया था। मांगे पूरी नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। अब तक शासन और विभाग से उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में कर्मचारी संघ के नेताओं ने सोमवार से तीन दिन तक हड़ताल करने का एलान कर दिया है।

हड़ताल पर रहेंगे एक हजार से अधिक कर्मचारी
बताया गया है कि CIMS के 450 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ ही टेक्नीशियन, जिला अस्पताल के 65, 110 से अधिक नर्स सहित तखतपुर ब्लॉक के 135, मस्तूरी के 82, बिल्हा के 134 और कोटा के 95 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि RHO हड़ताल से वापस आ गए हैं। अब इनसे काम लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों की भी व्यवस्था की जा रही है। ताकि, अस्पताल में मरीज का इलाज प्रभावित न हो। फिर भी सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से व्यवस्था पर असर पड़ेगा। हमारी कोशिश होगी कि लोगों को जरूरी इलाज मिलता रहे और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हों।

CIMS के अधीक्षक डॉ. नीरज शेंडे का कहना है कि मरीजों के इलाज में अव्यवस्था न हो इसके लिए इटर्न करने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ ही नर्सिंग ट्रेनिंग ले रहे स्टूडेंट्स की मदद ली जाएगी। फिर भी इतने सारे कर्मचारी एक साथ स्ट्राइक पर जाएंगे तो काम तो प्रभावित होगा ही। CIMS में बहुत जरूरत पड़ने पर ही मरीजों को भर्ती करेंगे। रुटीन इलाज में परेशानी हो सकती है। लेकिन, इमरजेंसी में लोगों को इलाज मिलता रहेगा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH