छत्तीसगढ़ में कहीं होगी हल्की बारिश तो कहीं आज भी चलेगी लू

रायपुर , 11-04-2022 1:37:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कहीं होगी हल्की बारिश तो कहीं आज भी चलेगी लू
रायपुर 11 अप्रैल 2022 -  राजधानी समेत प्रदेश भर में मौसम की उथल-पुथल जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है। रविवार को दिन भर गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को राजधानी में अंधड़ चला।

प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोगों की स्वास्थ्यगत समस्याएं बढ़ गई हैं। शहर के प्रमुख अस्पतालों में लू या गर्मी के कारण उल्टी-दस्त और सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ गए हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान दो दिन 40 के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ रायपुर में अभी लगातार तापमान बढ़ने की संभावना है।

वहीं उत्तरी इलाका में खासकर बस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है।

सोमवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड होने की संभावना है, लेकिन कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में खासकर पेंड्रारोड और मुंगेली में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बन सकती है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH