घर मे लगी भीषण आग , दो बच्चो की जल कर मौत , एक कि हालात गंभीर

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर मे लगी भीषण आग , दो बच्चो की जल कर मौत , एक कि हालात गंभीर
अंबिकापुर 10 अप्रैल 2022 -  छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झारखंड के भंडरिया थाना क्षेत्र के बड़गड़ आउटपोस्ट अंतर्गत टेहरी पंचायत के बहेराटोली गांव में खेलने के दौरान घर में लगी आग से झुलस कर कोरवा जनजाति के दो बच्चों की मौत हो गई। एक गंभीर रुप से झुलस गया। 

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह लगभग 10: 30 बजे राजनाथ कोरवा की चार वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी, बिगन कोरवा का चार वर्षीय पुत्र चंद्रकेश कोरवा तथा छह वर्षीय चंदन कोरवा अपने घर के बगल में टिगड़ा कोरवा के मकान के बरामदे में खेल रहे थे। बरामदे में रखे सरसों के सूखे पौधे में अचानक आग लग गई।

आग लगने के बाद बिगन कोरवा का छह वर्षीय पुत्र चंदन कोरवा झुलसने के बाद दौड़ कर गांव से सटे नाले की तरफ चला गया। बाकी दो मासूम बच्चे आग की लपटों में घिर गए, जिससे झुलस कर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त घर में बच्चों के अलावा कोई अन्य सदस्य नहीं थे।बच्चों के स्वजन उन्हें घर में ही छोड़कर भोर में ही महुआ बीनने गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर जंगल गए हुए थे। 

घटना की सूचना गांव के लोगों द्वारा उन्हें जंगल में ही दी गई जिसके पश्चात स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने से टिगड़ा कोरवा के घर में आवास बनाने के लिए रखे सीमेंट, अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान पूरी तरह जल गए। मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना पाकर बीडीओ विपिन कुमार भारती ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों को तत्काल सहयोग के रूप में पांच- पांच हजार रुपये नकद तथा पचास- पचास किलो चावल प्रदान किया। घटना की सूचना पाकर बड़गड़ आउट पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH