छत्तीसगढ़ - बेटा और बहू की प्रताड़ना से तंग आ कर वृद्धा ने लिया SDM कार्यालय के बाहर आत्मदाह का फैसला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटा और बहू की प्रताड़ना से तंग आ कर वृद्धा ने लिया SDM कार्यालय के बाहर आत्मदाह का फैसला
बिलासपुर 08 अप्रैल 2022 -  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले कोटा में कपूत बेटे की करतूत से तंग आकर ए​क 70 वर्षीय महिला ने आत्मदाह का फैसला किया है। दरअसल वृद्धा को उसके बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया है। इस पर वृद्धा को पेट भरने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। 

इसके बाद वह इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। मामला कोटा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत करगीखुर्द का है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करगीखुर्द के कोरीपारा में निवास करने वाली निर्मला बाई पाण्डेय को उसके बेटे मोहन पाण्डेय और बहू ने घर से बाहर निकाल दिया है। साथ ही खेती व रहने के लिए मकान से भी वंचित कर दिया। इस वजह से वृद्धा को दर-दर भटकना पड़ रहा है। 

आलम यह है कि बुजुर्ग महिला को पेट भरने भोजन के लिए रिश्तेदारों का सहारा लेना पड़ रहा है। महिला से चर्चा के दौरान बताया कि मैंने 20 जनवारी 2021 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मुझसे मारपीट कर घर से बाहर निकालने की शिकायत की थी। इसके बाद 12 नवंबर 2021 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा से भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस वालों ने मोहन पाण्डेय व बहु को समझाइश दी थी। 

पुलिस के जाने के बाद फिर बेटा-बहू ने मिलकर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर घर से बाहर कर दिया। आज आलम यह है कि मुझे पेट भरने रिश्तेदारों से गुहार लगाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वृद्धा ने फिर से अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष गुहार लगाई है कि एक सप्ताह के भीतर अगर मेरी समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो मजबूरी वस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सामने ही आत्मदाह कर लूंगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH